{"_id":"65e7173f25a18eebd70e0dc0","slug":"rampur-news-voter-awareness-camp-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113091-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर बनाने में अमन नेगी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर बनाने में अमन नेगी प्रथम
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में मतदान जागरुकता अभियान के तहत प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सिंह नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ जिला किन्नौर में मंगलवार को मतदान जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्राचार्य डाॅ. पूनम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर बालम नेगी और प्रोफेसर सिद्धेश्वरी नेगी उपस्थित रहे। पोस्टर बनाने में प्रथम स्थान पर अमन नेगी, द्वितीय स्थान पर कमल नेगी और रविशा और एंजल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन में पायल प्रथम, अंजलि, दीपिका दूसरे और अवशिंका तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरुकता अभियान चलाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शांता कुमार नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।