{"_id":"653a4c49895c15466802623c","slug":"rampur-news-veternary-hpspital-building-indanger-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7343-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पशु औषधालय तकलेच का भवन असुरक्षित घोषित, निजी भवन में चल रहा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पशु औषधालय तकलेच का भवन असुरक्षित घोषित, निजी भवन में चल रहा अस्पताल
विज्ञापन
पशु औषधालय में कर्मचारियों और दो पंचायतों के पशुपालक झेल रहे परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वर्षों के इंतजार के बाद पशु पालन विभाग को उपतहसील तकलेच में अपना भवन तो मिला लेकिन बरसात ने इस भवन को भारी क्षति पहुंची है। इस कारण पशु औषधालय के भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। ऐसे में बीते तीन माह से पशु औषधालय निजी भवन में चल रहा है। ऐसे में दो पंचायतों के पशुपालकों और औषधालय में तैनात कर्मचारी परेशानियां झेल रहे हैं। गौर हो कि रामपुर उपमंडल की तकलेच उपतहसील में पशु औषधालय तीन माह से निजी भवन में चल रहा है। पशु चिकित्सालय से क्षेत्र की दो पंचायतों दरकाली और तकलेच के सैकड़ों पशु पालकों को लाभ मिलता है। अरसे के बाद पशु पालन विभाग को क्षेत्र की पीएचसी का भवन मिला था और पशु पालन विभाग ने भवन की मरम्मत पर करीब 13 लाख रुपये की राशि भी खर्च की थी लेकिन मरम्मत के कुछ माह बाद ही भारी बारिश के कारण पशु चिकित्सालय भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है। भवन की दीवारों और फर्श में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस कारण यह असुरक्षित हो गया है। इसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भवन को असुरक्षित घोषित कर दिया है। साथ ही इसे खाली करवा दिया है। बीते अगस्त में हुई भारी बरसात के बाद ही पशु चिकित्सालय तकलेच के भवन में मलबा आने लगा था। इसके कारण भवन की एक दीवार गिर गई। अब यह पशु चिकित्सालय निजी भवन जैन पब्लिक स्कूल में चल रहा है। इसके कारण चिकित्सकों और स्कूल के छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पशु पालकों को पशुओं के उपचार करवाने और यहां तैनात कर्मियों को पशुओं का उपचार करना परेशानियों भरा बना हुआ है। तकलेच में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. सुनैना ने कहा कि पशु चिकित्सालय निजी स्कूल के भवन में चल रहा है। यहां पशुओं के उपचार के स्थान की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पशु पालकों सहित स्कूली बच्चों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। तकलेच पंचायत प्रधान नमिता ने बताया कि भारी बरसात के चलते पशु चिकित्सालय तकलेच का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से भूमि चयन कर पशु चिकित्सालय बनाने की मांग उठाई है। पशु पालन विभाग के डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग भवन निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक नंदलाल और एसडीएम रामपुर से पत्राचार किया जा रहा है। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में विधायक ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।