फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, vat savitri, fast, women, dalash

Rampur Bushahar News: वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए की प्रार्थना

Thu, 06 Jun 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
वटवृक्ष के तने पर कच्चा धागा बांधकर की पूजा अर्चना, सत्यवान और सावित्री की कथा भी सुनीं
विज्ञापन

दलाश क्षेत्र में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर सैकड़ों महिलाएं रखती हैं व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश में वीरवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन की प्रार्थना की। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर वट सावित्री व्रत महिलाएं रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को विवश कर दिया था। देवी सावित्री को भारतीय संस्कृति में संकल्प और साहस का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए हर वर्ष वट सावित्री का व्रत रखकर पूजा अर्चना करती हैं। वृक्ष की आयु लंबी होती है, इसको देखते हुए महिलाओं ने बरगद के पेड़ की पूजा की और वृक्ष से अपने दांपत्य जीवन में सुख की प्रार्थना की। महिलाएं वट सावित्री व्रत के पूजन के लिए धूप, दीप, घी, सुहाग का सामान, कच्चा सूत, चना, बरगद का फल और जल से भरा कलश सहित अन्य पूजा के सामान का प्रयोग करती हैं। महिलाएं वटवृक्ष के तने पर कच्चा धागा लपेटकर तीन बार उसकी परिक्रमा करती हैं। इस दिन महिलाएं सत्यवान और सावित्री की कथा भी सुनती हैं। रिवाडी, रौं, चपोहल, गोहाण, तूणी, बौरी, ओलवा, ठोगी, शमेशा और खणी बटाला सहित अन्य गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed