{"_id":"65c8afa6ff83be70980ca145","slug":"rampur-news-van-mitr-recruitment-started-from-tomorrow-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112019-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आज से चाटी मैदान में होगी वन मित्र भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आज से चाटी मैदान में होगी वन मित्र भर्ती
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। वन परिक्षेत्र सराहन के अंतर्गत वन मित्र भर्ती अभ्यर्थियों की 12 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों को 8:00 बजे न्यू बस स्टैंड रामपुर के नजदीक चाटी मैदान में पहुंचना होगा। वन परिक्षेत्र सराहन के रेंज ऑफिसर कुंदन नेगी ने बताया कि सराहन वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन मित्र भर्ती की प्रक्रिया रामपुर चाटी पुल के साथ लगते मैदान में होनी है। भर्ती में भाग लेने वाले सभी 12 फरवरी को सुबह 8:00 बजे पहुंच जाएं।
- संवाद
विज्ञापन
- संवाद