फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, urban council, meting,

Rampur Bushahar News: रामपुर बाजार में पंजीकृत तहबाजारियों के बनेंगे पहचानपत्र

Tue, 27 Feb 2024 08:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद प्रबंधन की बैठक में लिया फैसला, तहबाजारियों की बनाई जाएगी सूची, बिना पहचानपत्र वाले तहबाजारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार और एनएच-5 पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले पंजीकृत तहबाजारियों के पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इसके अलावा बिना पंजीकरण रेहड़ी लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद रामपुर तहबाजारियों की सूची बनाएगा। रामपुर नगर परिषद हाल में मंगलवार को रेहड़ी फड़ी धारकों के साथ नगर परिषद् प्रबंधन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी डाॅ. वरुण शर्मा ने की। इसमें रामपुर शहर के तहबाजारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि नगर परिषद् ने रेहड़ी-फड़ी वालों को बाजार की सीढि़यों में बैठने की अनुमति दी है। इन सीढि़यों में बाकायदा पीली लाइन खींच दी गई है, जिससे वे लाइन के भीतर ही अपना सामान लगा पाएं। बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि सभी रेहड़ीफड़ी वाले को जांच के बाद पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। पहचान पत्र की हर माह जांच होगी। अगर किसी भी रेहड़ी वाले के पास पहचानपत्र नहीं होगा तो उसका सामान जब्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उसे भारी भरकम चालान भी भुगतना पड़ेगा। बताते चले कि रेहड़ी-फड़ी वालों की मनमानी के चलते लोग परेशान थे। ऐसे में हर बार मांग उठती आ रही थी कि शहर के अवैध रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई हो। ऐसे में इस वर्ष की ये पहली बैठक है। इसमें नगर परिषद के अधिकारियों सहित शहर के रेहड़ी-फड़ी वाले और व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपना-अपना पक्ष रखा। बैठक में पार्षद रोहिताश्व मेहता, सहायक अभियंता अनिल गौतम, कनिष्ठ अभियंता राजेश शर्मा व्यापार मंडल रामपुर के सचिव निशु बंसल और सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed