फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, unnu mahadev, rock, fall, two, story, building, distroy,

Rampur Bushahar News: उन्नू महादेव ज्यूरी के सराय भवन पर गिरीं चट्टानें, लाखों का नुकसान

Wed, 02 Aug 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उन्नू महादेव में भूस्खलन से मंदिर का दोमंजिला सराय भवन जमींदोज हो गया है। गनीमत है कि घटना के समय सराय के भीतर कोई नहीं था अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। उस समय मंदिर के पुजारी और सेवक यहां से थोड़ी दूर महादेव के धुने के समीप सो रहे थे।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी शंभू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें सराय भवन पर गिरीं और पलभर में ही दो मंजिला पभवन मिट्टी के ढेर में तबदील हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के निर्देश पर नायब तहसीलदार सराहन भीम सेन नेगी, ज्यूरी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील दत्त नेगी और पटवारी अशोक कुमार के साथ मौके का जायजा लेने उन्नू महादेव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के पुजारी और सेवक के लिए गैस सिलिंडर सहित राशन का तुरंत इंतजाम करवाया। उन्होंने मलबे को हटाने के लिए मशीन की व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए, जिससे मलबे में दबा प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत और दबा सामान निकाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि उन्नू महादेव हजारों लोगों की आस्था का केंद्र होने से हर रोज मंदिर में दर्शन करने और प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड में स्नान के लिए भी सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं। उन्नू महादेव मंदिर के महंत बाबा मस्तगिरी और श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा समिति के प्रधान सुदर्शन सहगल ने बताया कि भूस्खलन के कारण मंदिर की सराय मलबे में तबदील हो गई है। ज्यूरी पंचायत प्रधान तांपा देवी, उपप्रधान अरूण शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकांता और सोहन लाल ने भी सरकार और प्रशासन से क्षतिग्रस्त भवन और गर्म पानी के कुंड को दुरुस्त करने की मांग की है।


नायब तहसीलदार भीम सेन नेगी ने कहा कि मंदिर के पुजारी और सेवकों के लिए गैस सिलिंडर और राशन की व्यवस्था करवा दी गई है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मंदिर परिसर में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के पुजारी और सेवक को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मशीन से मलबे को हटाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed