फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, uchi village, threat, landslide,

Rampur Bushahar News: उच्ची गांव में भूस्खलन का खतरा, चार परिवारों ने मकान किया खाली

Sat, 15 Jul 2023 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश में मौसम तो खुला लेकिन दुश्वारियां अभी भी बरकरार है। हालत यह है कि बारिश के बाद पहाड़ों के दरकने का सिलसिला जारी है। रामपुर उपमंडल की दोफदा पंचायत के उच्ची गांव में भूस्खलन से गांव पर खतरा मंडरा रहा है। इससे सहमे चार परिवारों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। वहीं अन्य परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दो मंजिला मकान की खस्ता हालात को देखकर उसमें रह रहे चार परिवारों ने मकान खाली कर दिया है। अब यह परिवार रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर है। प्रशासन की ओर से तीन दिन पहले चार प्रभावित परिवारों को एकमात्र तिरपाल दिया गया है। घर में तिलक राज, देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और देवराज चारों के परिवार रहते हैं। भूस्खलन के कारण घर की नींव हिल गई है।
विज्ञापन


इसको देखते हुए चारों परिवारों ने घर खाली कर दिया है। वहीं दोफदा पंचायत के तहत आने वाले रामा गांव में भी भूस्खलन के कारण किसानों की कई बीघा जमीन, सेब के बगीचे बर्बाद हो गए हैं। दोफदा पंचायत के पूर्व उपप्रधान प्यारे लाल किड्डा ने बताया उच्ची गांव में कुल 44 घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कई जगह दरारें पड़ने से भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। एसडीएम रामपुर निशांत तोमार ने बताया कि उच्ची गांव का जायजा लेने के लिए मौके पर राजस्व टीम भेजी जा रही है, जिन परिवारों ने मकान खाली करवाए हैं, प्रशासन द्वारा मदद की जाएगी। हर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed