फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, thousands, people, get, water, supply, nankhari, rampur

Rampur Bushahar News: जल जीवन मिशन से बुझ रही हजारों ग्रामीणों की प्यास

Sun, 11 Feb 2024 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर, ननखड़ी में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत, 17,500 लोगों को हो रही पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन

सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में एक दौर था, जब कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र के हजारों लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे थे। पेयजल के लिए लोगों को कई किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर पेयजल की आपूर्ति हो रही है। बीते तीन वर्ष में रामपुर और ननखड़ी तहसील के 17,500 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है। गौर हो कि वर्षों पूर्व जल शक्ति मंडल रामपुर के तहत आने वाले रामपुर और ननखड़ी विकास खंड के हजारों ग्रामीण पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे थे। कहीं पेयजल लाइनों में लीकेज और पेयजल स्रोतों की कमी के चलते ग्रामीणों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ रहा था, लेकिन प्रदेश में जल शक्ति विभाग की हर घर नल से जल योजना के तहत लाखों परिवारों को घरद्वार पर पेयजल आपूर्ति हो रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2019 में हर घर जल योजना शुरू हुई थी। इस योजना का लक्ष्य देश के हर घर को नल से जल मुहैया करवाना था और प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी लोगों को इस योजना के तहत घरद्वार तक पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस योजना के तहत रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में बीते तीन वर्षों में 17,689 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है। योजना से अब हर ग्रामीण को घर पर पेयजल की आपूर्ति मिल रही है। जल शक्ति विभाग ने बीते वर्षों में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की है, जिससे आज हर घर को नल से जल मुहैया करवाया जा रहा है। जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता आरएस नेगी ने बताया कि बीते तीन वर्ष में जल शक्ति मंडल रामपुर के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 17,689 घरों को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा गया है। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत अब हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed