{"_id":"64fca7ec0f33a639f90b3c46","slug":"rampur-news-theft-case-kotkhai-three-transfarmer-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-5237-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चोर गिरोह ने कोटखाई से चुराए थे तीन ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चोर गिरोह ने कोटखाई से चुराए थे तीन ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गिरोह ने कोटखाई विद्युत सब डिविजन के स्टोर से तीन ट्रांसफार्मर और सामान चोरी किया है।
शनिवार को कोटखाई पुलिस ने सभी आरोपियों को ठियोग न्यायालय में पूछताछ के बाद रिमांड की मांग के लिए पेश किया है। आरोपियों से ट्रांसफार्मर चोरी में कई राज खुलने की संभावना है। गौर हो कि लंबे समय से पुलिस और बिजली बोर्ड के लिए चुनौती बने बिजली ट्रांसफार्मर के चोर बिजली बोर्ड के ठेकेदार के पास काम करने वाले कश्मीरी मजदूर निकले थे। चोरों ने रोहड़ू और जुब्बल बिजली बोर्ड के मंडल से बिजली बोर्ड के करीब दो दर्जन ट्रांसफार्मर चोरी किए हैं।
जुब्बल पुलिस को मिली सफलता के बाद आरोपियों को कोटखाई पुलिस के हवाले किया गया है। दो सितंबर को जुब्बल तहसील के घुंसा गांव में बिजली की चालू लाइन पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक बिजली बोर्ड में ठेकेदार के काम करने वाले मजदूरों के अलग-अलग गिरोह ट्रांसफार्मरों की चोरी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों की गिरफ्तार करने के बाद एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ होने की उम्मीद पुलिस जता रही है। गिरोह के पकड़े जाने के बाद बिजली बोर्ड और पुलिस की टीम ने भी राहत महसूस की है।
डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी मजदूरों ने पूछताछ में कोटखाई पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर चार दिन की रिमांड के लिए ठियोग न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इसके बाद अन्य सुराग मिलने की संभावना है।