{"_id":"658ed16ff6586d0f6a02986f","slug":"rampur-news-tharu-school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10281-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठारू में विद्यार्थियों को शारीरिक विकास की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठारू में विद्यार्थियों को शारीरिक विकास की दी जानकारी
विज्ञापन
ठारू स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठारू में शुक्रवार को निपुण मेला और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ननखड़ी निहाल चंद निहाल्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मंच संचालक जगदीश मेहता ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजकुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्यातिथि ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निपुण मेले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां प्रदर्शित की गई। इस दौरान छात्रों को साक्षरता और संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेले के दौरान छात्रों को पंजीकरण, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की पूर्व तैयारी और बच्चों का कोना के बारे में विस्तार से बताया गया। स्थानीय शिक्षक रामेश्वर खाची ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवनू और सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ ननखड़ी के अध्यक्ष मोहन खाची, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड्डी-ढारण के प्रधानाचार्य रमेश भाटिया, प्राथमिक क्रीड़ा संघ ननखड़ी के खेल प्रभारी माल चंद खूंद, केंद्र मुख्य शिक्षक मदनपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।