{"_id":"65fc34f193a73d20f80dd510","slug":"rampur-news-sweep-program-sdm-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113746-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव क्षेत्र के लिए वोट करेगा रोहड़ू के नारे के रूप में प्रतीक चिह्न किया लांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एसडीएम रोहड़ू की ओर से लोकसभा चुनाव में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तर पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को रोहड़ू विर्नाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। मुहिम के तहत एसडीएम रोहड़ू एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रोहड़ू विजयवर्धन सारस्वत ने रोहड़ू चुनाव क्षेत्र के लिए वोट करेगा रोहड़ू के नारे के रूप में प्रतीक चिह्न लांच किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी अहम है। सरकार चुनकर देश का विकास का आधार आपका बहुमूल्य मत है। पिछले चुनावों में रोहड़ू में मत प्रतिशतता 72 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस बार इसमें बढ़ोतरी करना इस तरह के कार्यक्रमों मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र की विशेष तकनीकी, परंपरा और लक्ष्य के मूलमंत्र को साकार कर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत में आने वाली कमी के कारणों का गहनता से अध्ययन कर ग्राउंड लेवल पर काम कर सकारात्मक परिणाम लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों को सफल बनाने और सहायक एजेंसियों के साथ मतदाताओं के सार्थक प्रयास मतदान के आंकड़ों में बढ़ोतरी करने में सहायक होंगे।