फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sunni news, inauguration. neen school building, vikarmaditya singh

Rampur Bushahar News: नीन विद्यालय भवन लोकार्पित, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 23 Nov 2023 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्कूल के मेधावियों को नवाजा, दस लाख से बनेगा खेल मैदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला (सुन्नी)। लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को सुन्नी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण कार्य करीब 2.2 करोड़ रुपये की राशि से किया गया है। चार मंजिला भवन में क्लास रूम, प्रधानाचार्य कक्ष, स्पोर्ट्स रूम, कंप्यूटर लैब, स्टाफ रूम, परीक्षा हॉल और शौचालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं छात्रों को उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर नीन विद्यालय में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर कोने में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है, जिससे दुर्गम क्षेत्र के लोगों को विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और इसी दृष्टि एवं सोच के साथ पूरे प्रदेश में भी विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए आप सभी का सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में इस स्कूल के भव्य भवन का लोकार्पण किया गया है। इसका लाभ यहां छात्रों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल के खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। स्कूल में पुस्तकालय एवं फर्नीचर की मांग को पूरा करने के भी प्रयास किए जाएंगे। लोक निर्माण मंत्री ने पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10 लाख रुपये और स्कूल के छात्रों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 21,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नीन पंचायत में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम कृष्ण मार्कंडेय ने सालभर की आयोजित गतिविधियों और स्कूल की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव चंद्र शेखर, स्थानीय पंचायत प्रधान बलदेव शर्मा, उपप्रधान भूपेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक राज, नीम चंद वर्मा, रत्न वर्मा और नरेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed