{"_id":"65e5b95d53846c00df041326","slug":"rampur-news-sunda-sanai-road-landslide-prone-area-people-meet-with-sdm-resolve-prob-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113004-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुंडा-स्नेई मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुंडा-स्नेई मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हजारों लोग
विज्ञापन
बीते वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के बाद मार्ग पर हर समय बना रहता है भूस्खलन का खतरा, खौफ में खोई गांव के बाशिंदे
जन प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन, मार्ग की हालत सुधारने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बीते वर्ष हुई भारी बरसात और प्राकृतिक आपदा के जख्म अभी भी हरे हैं। भूस्खलन से प्रभावित सुंडा-स्नेई सड़क पर हर रोज हजारों लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की हालत सुधारने की गुहार लगाई है। डंसा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम रामपुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत डंसा और रचोली के तहत आने वाली सुंडा-स्नेई सड़क में भू-स्खलन के कारण वाहनों के लिए बने खतरे और भू-संरक्षण के लिहाज से उचित कदम उठाने का आह्वान किया। ज्ञापन के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीते वर्ष बरसात के दिनों में मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि इससे ठीक नीचे खोई गांव में रहने वाले ग्रामीण खौफ के साये में जी रहे हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण एक बार ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा हो गया है। मार्ग से रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं, जबकि आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। कई लोग भूस्खलन की चपेट में आने से जख्मी भी हुए हैं। उन्होंने एसडीएम से वन विभाग, भू-संरक्षण विभाग, लोनिवि, पावर क कॉरपोरेशन की संयुक्त समिति का गठन करने की मांग की है, जिससे संबंधित विभागों द्वारा अधिकार क्षेत्र की लड़ाई कम हो सके। उन्होंने सभी विभागों से उचित सहायता प्रदान कर और विभागों को समुचित आदेश प्रदान कर समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण भविष्य में टावर लाइन को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द मार्ग की हालत में सुधार करने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। लोगों ने चेताया कि अगर मार्ग पर कोई हादसा या अप्रिय घटना पेश आती है, तो इसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान एवं जिप सदस्य पदमा देवी, वार्ड सदस्य जगुनी सपना नेगी, कमल नेगी, प्रीतम सिंह नेगी, राकेश कुमार, शिशु पाल, राज मेहता और लालसा पंचायत उपप्रधान तुला राम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।