फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sunbeam school, rohru

Rampur Bushahar News: शिवोन हेड बॉय और यावनी बनीं हेड गर्ल

Mon, 08 Apr 2024 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में 53 सदस्यीय नई छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में 53 सदस्यीय नई छात्र परिषद के गठन के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल के संस्थापक रजत चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत चार सदनों के छात्रों ने मार्चपास्ट से की। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों को ईमानदारी और दक्षता के साथ पूरा करने का संकल्प लिया। कक्षा दसवीं के शिवोन किमटा को स्कूल के हेड बाॅय और यानवी देव को हेड गर्ल चुना गया। वंश चौहान को डेप्युटी हेड बाॅय और अवनी शर्मा को डेप्युटी हेड गर्ल चुना गया। इसके अतिरिक्त विवेक को खेल कप्तान, अक्षिका चौहान और अनुष झालटा को इरिडिया सदन का कप्तान, सारा ब्राम्टा और आदित्य राठौर को सदन का खेल कप्तान बनाया गया। दिव्यांशी वर्मा और अंशुमन नेगी को प्लेटिना सदन का कप्तान चुना गया। अपरिक्षिता और आरव को सदन का खेल कप्तान नियुक्त किया गया। कसक और दक्ष को ऑरिया सदन का कप्तान बनाया गया। चारवी और शिवांश को सदन का खेल कप्तान चुना गया। आकृति और देवांश को रोडिया सदन का कप्तान नियुक्त किया गया। ऋषभ पिरटा और कसक नरगेटा को सदन का खेल कप्तान बनाया गया। इसके अतिरिक्त सूर्यांश ठाकुर सीनियर प्रीफेक्ट, श्रगवी शर्मा को जूनियर प्रीफेक्ट चुना गया। कक्षा एक से क्लास मॉनिटर अथर्व, डिसिप्लिन इंचार्ज आरीव, कम्युनिकेशन इंचार्ज काविशा को चुना गया। कक्षा दो से क्लास मॉनिटर सानिध्य ठाकुर, डिसिप्लिन इंचार्ज पारीन, कम्यूनिकेशन इंचार्ज विराज को चुना गया। कक्षा तीन से क्लास मॉनिटर अभिनंदन, डिसिप्लिन इंचार्ज निशिता, कम्यूनिकेशन इंचार्ज अधिराज को बनाया गया। कक्षा चार से क्लास मॉनिटर आरायना, डिसिप्लिन इंचार्ज रुद्रांश, कम्युनिकेशन इंचार्ज सायशा को चुना गया। कक्षा पांच से क्लास मॉनिटर त्रियांशु, डिसिप्लिन इंचार्ज परी, कम्युनिकेशन इंचार्ज अहाना को चुना गया। कक्षा छह से क्लास मॉनिटर ईवा, डिसिप्लिन इंचार्ज शेहान, कम्युनिकेशन इंचार्ज आरूही को चुना गया। कक्षा सात से क्लास मॉनिटर अवनी, डिसिप्लिन इंचार्ज विनायक, कम्यूनिकेशन इंचार्ज अनवी शर्मा को चुना गया। कक्षा आठ से क्लास मॉनिटर असमी मोकटा, डिसिप्लिन इंचार्ज दिव्यांश गौतम, कम्यूनिकेशन इंचार्ज वंशिका सौमटा को चुना गया। कक्षा नौ से क्लास मॉनिटर एंजल चौहान, डिसिप्लिन इंचार्ज शिवामी घेज़टा, कम्यूनिकेशन इंचार्ज स्वरित घमटा को चुना गया। कक्षा दसवीं से क्लास मॉनिटर प्राची सौकटा, डिसिप्लिन इंचार्ज धानवी सूद, कम्यूनिकेशन इंचार्ज सारा चौहान को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed