{"_id":"660a932232ddd973620fbc96","slug":"rampur-news-sports-news-vollyball-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114109-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शाह में वॉलीबाल खेलकूद स्पर्धा पांच अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शाह में वॉलीबाल खेलकूद स्पर्धा पांच अप्रैल से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नव जवान जागरूक युवक मंडल शाह 9/20 की ओर से ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पांच अप्रैल से होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर युवक मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रतियोगिता को लेकर रणनीति तैयार की गई। क्लब के अध्यक्ष सुशांत जिष्टू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय होगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन और निरमंड खंड की टीमें भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 32 टीमें ही खेलेंगी। वॉलीबाल की विजेता टीम को 25,555 व कप और उपविजेता टीम को 12,222 व कप से सम्मानित किया जाएगा। क्लब की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक ईनाम से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पीएस जिष्टू, सीएल टेक्टा और शक्ति चौहान की याद में शाह में करवाई जा रही है। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल धारा से जोड़ना है, जिससे नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष उदय चौहान, सचिव परीक्षित नेगी और कोषाध्यक्ष अक्षय चौहान सहित अन्य युवक मौजूद रहे।