{"_id":"64987de5c6f296eccd041cd4","slug":"rampur-news-sports-news-tinder-win-volyball-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-1817-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल स्पर्धा में युवा मंडल तिंदर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल स्पर्धा में युवा मंडल तिंदर बना विजेता
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। जुआगी के धाराबाग गांव में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान वॉलीबाल और रस्साकशी सहित अन्य प्रतिस्पर्धाएं करवाई गईं। इसमें पांच प्रतिभागी दलों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल में प्रथम स्थान युवा मंडल तिंदर ने हासिल किया जबकि नेहरू युवा मंडल धाराबाग दूसरे स्थान पर रहा।
रस्साकशी प्रतियोगिता में नेहरु युवा मंडल धाराबाग विजेता बना। वहीं दूसरे स्थान पर युवा शक्ति प्रांगचा रहा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भीमसेन ने सभी विजेता दलों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेल जगत में अपना नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिता में खेल युवा स्वयंसेवी लता मेहरा, महिला मंडल प्रधान इंदिरा देवी, नेहरू युवा मंडल धाराबाग के प्रधान मुकेश मेहरा, नोरमा देवी, योगराज, सुरेश कुमार और जीवन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।