फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, jhakari, win, marchpast

Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में झाकड़ी जोन प्रथम

Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड सराहन की 17वीं खंड स्तरीय अंडर-12 छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला झाकड़ी में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने किया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सराहन केवल राम गुप्ता, सचिव एवं पीटीएफ प्रधान ओम प्रकाश नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने अंडर-12 के खिलाड़ियों को भी अपर प्राइमरी के खिलाड़ियों को राज्य स्तर मिलने वाले लाभ दिलाने के लिए मामला खेलमंत्री और सरकार के समक्ष उठाने की बात कही। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मार्चपास्ट प्रतियोगिता में झाकड़ी जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस जोन झाकड़ी के अध्यक्ष नैन देव शर्मा, गयाराम, सतीश शर्मा, हरी दास राठौर, भारत भूषण चौहान, चमन लाल, संदीप कुमार, सुंदर सिंह बलैई, बंसी टेगटा और उपासना चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed