{"_id":"65a90c2e10d3643dcc0fa044","slug":"rampur-news-sports-news-dofda-cricket-tournament-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-11129-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दोफदा में क्रिकेट का महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दोफदा में क्रिकेट का महाकुंभ का शुभारंभ
विज्ञापन
ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की 71 टीमें ले रही भाग
विजेता को एक लाख 11 हजार, उप विजेता को मिलेगा 55,555 रुपये का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू राइजिंग क्लब दोफदा की ओर से आयोजित 13वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का महाकुंभ वीरवार से शुरू हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामीण स्तर की 71 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ओल्ड राइजिंग स्टार के समस्त खिलाड़ियों ने किया। इस मौके पर ग्राम सुधार कमेटी के अध्यक्ष हरिचंद डंटा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दोफदा में वीरवार से 13वीं ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,11111 रुपये, जबकि उप विजेता टीम को 55,555 रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आयोजक कमेटी और महिला मंडल दोफदा की महिलाओं ने ओल्ड राइजिंग स्टार के सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष हरिओम डांटा ने कहा कि प्रतियोगिता में 71 टीमों ने पंजीकरण करवाया है। ओल्ड राइजिंग स्टॉर के खिलाड़ियों ने क्लब को 40 हजार की सहयोग राशि दी है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। नशे से दूर रहने के लिए केवल खेल ही एकमात्र समाधान है। प्रतियोगिता के पहले दिन बी टीमों के क्वालीफाइंग मैच आयोजित हुए। इस मौके पर उपप्रधान मंगत राम रिचू, सचिव अनिल बेष्टू, कोषाध्यक्ष गिरीश ठाकुर, सह सचिव मोगा थापटू, हितेश डांटा, आगर दास कायथयान, बीर सिंह, हितेश, सुरेंद्र सिंह, अतुल, भीमा, विजय, हरिओम, अनिल, साहिल, मनोज और पुलकित सहित अन्य मौजूद रहे।