{"_id":"65e30bd7baae318ccb0d5109","slug":"rampur-news-sports-news-college-kinnaur-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112927-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ऋषि और साक्षी को श्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ऋषि और साक्षी को श्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा
विज्ञापन
रिकांगपिओ कॉलेज में खिलाड़ियों ने वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। कॉलेज के मीडिया प्रभारी प्रो. शांता कुमार नेगी ने कहा कि पुरुष एवं महिला वर्ग में 200, 400 और 800 मीटर की दौड़, शॉटपुट, ऊंचीकूद और लंबीकूद का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में ऋषि ने पहला, निखिल ने दूसरा, आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में हर्ष ने पहला, ऋषि ने दूसरा और सुरजीत ने तीसरा, 800 मीटर की दौड़ में विवहू ने पहला, साहिल ने दूसरा और नामजियाल छेरिंग ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में साहिल प्रथम, विश्वजीत द्वितीय और ऋषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में साहिल पहले, चिराग दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अनुप्रिया ने पहला, निक्की ने दूसरा और महक मेहता ने तीसरा प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में तनुशा कुमारी ने पहला, अनुप्रिया ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा, 800 मीटर में स्नेहलता ने पहला, महक मेहता ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान पाया। ऊंचीकूद में तृषा ने पहला, सुमन ने दूसरा और स्नेह लता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में साक्षी और तनुशा कुमारी पहले, निक्की दूसरे और ममता तीसरे स्थान पर रही। ऋषि और साक्षी को श्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। इससे हमारे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव प्रो. तांजिन नारगु ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।