फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports news, athletic meet, nerwa,

Rampur Bushahar News: दौड़ में गुलशेर, अजय और तनुजा प्रथम

Sat, 02 Mar 2024 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय डिग्री कॉलेज नेरवा के खेल परिसर में शनिवार को एथलीट मीट का आयोजन किया गया। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 और 400 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के गुलशेर ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि बीए द्वितीय वर्ष के अजय ने दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की तनुजा ओर लक्ष्मी क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक स्पर्धा में बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभय रांटा पहले और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल द्वितीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग की लंबीकूद में बीए तृतीय वर्ष के गुलशेर ने बाजी मारी, जबकि छात्रा वर्ग का खिताब बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तनुजा के नाम रहा। पुरुष वर्ग की रस्साकशी में कॉलेज स्टाफ ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं सब पर भारी रहीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि डॉ. हंसराज शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल छात्र जीवन का एक अभिन्न अंग है। खेलों से युवाओं का शारीरिक,मानसिक एवं बौद्धिक विकास तो होता है।इससे छात्रों में अनुशासन की भावना भी मजबूर होती है। उन्होंने छात्रों से किसी न किसी खेल से जुड़ने का आह्वान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोफ़ेसर नरेंद्र नेगी, डॉ० विकास सुमन, सीमा जस्टा, अमनदीप, वरुण सूद, आराधना नेगी, कल्याण शर्मा, तपेंद्र मेहता, हरीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अनीता रांटा, अनिता समटा, कोच अशोक शर्मा, राजेंद्र पिस्टा, राजेंद्र ठाकुर, प्रो. कमल, संदीप, नारायण, संतोषी और नाजरो देवी ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ एथलीट मीट कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed