{"_id":"65fec4becd0469a9de0d0bf5","slug":"rampur-news-sports-meet-kalana-bed-institute-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113828-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रंजना और आविष्कार चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रंजना और आविष्कार चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में प्रशिक्षुओं ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना में आयोजित वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन का खिताब छात्रा वर्ग में रंजना और छात्र वर्ग में आविष्कार को मिला। वॉलीबाल प्रतियोगिता के छात्र और छात्रा वर्ग में कलाम सदन प्रथम स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर विवेकानंद सदन, छात्र वर्ग में गांधी सदन रहा। बैडमिंटन युगल में सरिता और अंकिता टैगोर सदन से प्रथम स्थान हासिल किया। नम्रता और सोनिया कलाम हाउस से दूसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन युगल बॉयज में विजय और योगेंद्र की जोड़ी कलाम हाउस में पहला स्थान पर रही। मोहित एवं नरोत्तम की जोड़ी ने विवेकानंद सदन से दूसरा स्थान पाया। बैडमिंटन एकल में योगेंद्र प्रथम और बालकृष्ण दूसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन एकल गर्ल्स में पूजा प्रथम और हिमानी दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में संजय कुमार ने टैगोर सदन से पहला स्थान और मोहित ने विवेकानंद सदन से दूसरा, पुष्पेंद्र ने टैगोर सदन से तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रंजना प्रथम, सरोजनी दूसरे और दितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में टैगोर सदन से अमीषा प्रथम, कलाम सदन से रजनी दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के चेस में गांधी सदन से योगेश प्रथम और कलाम सदन से योगेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। मार्चपास्ट में संयुक्त रूप से टैगोर सदन और विवेकानंद सदन के छात्रों को नवाजा गया। ओवरआल चैंपियन का खिताब एपीजे अब्दुल कलाम सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल, सोहन सिंह जोकता और भगवान दास चौहान विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों ने 30 अलग-अलग श्रेणियों की एकल और टीम के रूप में खेलों का आयोजन किया। इस मौके पर संस्थान के सचिव राजीव शर्मा और कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. ललित कायथ सहित शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।