फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sports hostel, work completed, in three month

Rampur Bushahar News: तीन माह में पूरा होगा दत्तनगर खेल छात्रावास का निर्माण कार्य

Thu, 28 Sep 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के दत्तनगर में स्थित इंडोर स्टेडियम और खेल छात्रावास का निर्माण कार्य तीन माह में पूरा हो जाएगा। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सकेगा। खेल छात्रावास का 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्य को जल्द पूरा कर यहां खेल गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


यह बात दत्तनगर के खेल छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंच युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द यहां स्टाफ और कोच तैनात कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। हिमाचल प्रदेश युवा सेवा एवं खेल निदेशक राजीव कुमार ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के निर्देशानुसार वीरवार को दत्तनगर में इंडोर स्टेडियम और खेल छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निदेशक राजीव कुमार ने खेल छात्रावास का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के किए गए कार्यों का जायजा लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निदेशक को खेल छात्रावास की कमियों से अवगत कराया और छात्रावास को जल्द शुरू करने की गुहार लगाई। निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि रिटेनिंग वॉल और फ्लोरिंग का कार्य शेष है। इसके लिए जल्द बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन माह में खेल छात्रावास को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय विभाग में स्टाफ की समस्या चल रही है। खेल छात्रावास के लिए चार कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं।

इसमें दो कर्मी यहां काम कर रहे हैं, जबकि अन्य दो को जल्द यहां शिफ्ट किया जाएगा। खेल छात्रावास के लिए कोच और अन्य स्टाफ की जरूरत पड़ेगी। इस मामले को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। जल्द ही हेंडओवर कमेटी बनाकर यहां जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और जल्द इसे टेकओवर किया जाएगा।


खेल छात्रावास को शुरू कर यहां बॉक्सिंग और वॉलीबाल सहित अन्य खेलों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी खेल छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा, पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर, डीपीई संजय नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed