फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, snowfall, rampur, anni, narkanda, kinnaur, road, blocked,

Rampur Bushahar News: शीतलहर से थमी जिंदगी, दो नेशनल हाईवे समेत ग्रामीण रूट अवरुद्ध

Thu, 01 Feb 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
rampur news, snowfall, rampur, anni, narkanda, kinnaur, road, blocked,
किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला में बर्फबारी से रूकी वाहनों की रफ्तार। संवाद
नारकंडा में दूसरे दिन भी नहीं हुई वाहनों की आवाजाही, जलोड़ी दर्रा बंद होने से सराज की पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा
विज्ञापन

दूसरे दिन सात रूटों पर फंसीं निगम की बसें, 15 रूट हुए प्रभावित, लंबी दूरी की बसें दो से तीन घंटे देरी से पहुंच रहीं रामपुर

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच वीरवार को शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण दो नेशनल हाईवे समेत क्षेत्र के ज्यादातर ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। इस वजह से दिनभर लोग घरों में ही दुबके रहे। नेशनल हाईवे-पांच नारकंडा में यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है, जबकि आनी और निरमंड उपमंडल को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 भी वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इससे सराज क्षेत्र की 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। बर्फबारी को देखते हुए अधिकतर ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों को संभावित स्थानों तक ही भेजा जा रहा है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मंगलवार रात से बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद रामपुर, आनी और किन्नौर के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर है, जबकि निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। जिला शिमला और कुल्लू के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में यातायात के लिए दूसरे दिन भी बंद रहा। ऐसे में किन्नौर और रामपुर से शिमला की ओर बसों को वाया बसंतपुर और सुन्नी होकर भेजा गया। वहीं कुल्लू जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण अवरूद्ध पड़ा है। आनी और निरमंड के हजारों लोगों को अब जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर सफर करना पड़ रहा है। वहीं रामपुर-रोहड़ू मार्ग वाया तकलेच बंद है। वाया भद्राश होकर बसों को ब्रांदली तक ही भेजा जा रहा है, जबकि सुंगरी में भारी बर्फबारी के कारण सडक़ बाधित हो गई है। इसे बहाल होने में अभी कई और दिन लग जाएंगे। वीरवार को परिवहन निगम रामपुर डिपो की बसें जलोड़ी जोत से कुल्लू की ओर, रोहड़ू, फांचा, किन्फी, जघोरी और आनी के दो ग्रामीण रूटों पर फंसी रही। भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण इन बसों को निकलने में अभी और दिन लगेंगे। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। निगम के ग्रामीण रूटों पर चलने वाले अधिकतर बसों को संभावित स्थानों तक ही भेजा जा रहा है। एचआरटीसी के करीब 15 रूटों पर बसों को संभावित स्थानों तक ही भेजा जा रहा है, जबकि यहां से आगे का सफर ग्रामीणों को पैदल ही तय करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण निगम की लंबी दूरी पर चलने वाली बसें दो से तीन घंटे तक देरी से पहुंच रही है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि वीरवार को नारकंडा में एनएच बाधित होने के चलते बसों की आवाजाही वाया बसंतपुर और सुन्नी होकर करवाई गई। जलोड़ी जोत सहित सात स्थानों पर एचआरटीसी की बसें फंस गई हैं। रामपुर के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed