फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, snowfall, hailing, aani, kinnaur, outer saraj,

Rampur Bushahar News: किन्नौर और आटर सराज की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी

Sun, 26 Mar 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर/रामपुर बुशहर। शनिवार से मौसम में हुए बदलाव के बाद किन्नौर, आउटर सराज और रामपुर उपमंडल की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऊंची चोटियों में जहां हिमपात का दौर जारी है, वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दौर चलता रहा। क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गाया है।
विज्ञापन


बर्फबारी के साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना है। इससे किसानों और बागवानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं मार्च माह में लोगों को दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार को भी दिनभर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी रहा, जबकि निचले इलाकों में बारिश होती रही।
विज्ञापन


तापमान में हुई गिरावट के चलते लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने अगले छह दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए किन्नौर जिला प्रशासन ने भी बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पर्यटकों और लोगों को मनाही है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में मौसम के बिगड़े तेवरों से बागवान भी खासे परेशान हैं। गिरते तापमान के कारण कम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed