फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, snowfall, 27 roads, steel, closed,

Rampur Bushahar News: पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी, दो एनएच समेत रामपुर की 27 सड़कें अभी भी अवरूद्ध

Sat, 03 Feb 2024 06:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
रामपुर से वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजी जा रहीं बसें, चार दिनों से छह रूटों पर फंसी हैं एचआरटीसी की बसें
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बर्फबारी से हजारों लोगों की दुश्वारियां अब भी बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चार दिन बीतने के बाद भी हजारों लोगों की दुश्वारियां समाप्त नहीं हो रही हैं। बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे पांच-305 सहित रामपुर उपमंडल की 27 सड़कें बर्फबारी के कारण बाधित हैं। मशोबरा में मार्ग बहाल होने के बाद अब रामपुर से वाया बसंतपुर होकर निगम की बसें शिमला भेजी जा रही हैं, जबकि जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण निरमंड और आनी उपमंडल के हजारों लोगों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को चार दिन के बाद भी नारकंडा में नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। रामपुर उपमंडल की 27 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं, जबकि अधिकांश ग्रामीण रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। रामपुर-रोहड़ू सड़क पर चार दिन से बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप है, जबकि दुर्गम क्षेत्र 15/20 क्षेत्र के गानवीं से आगे सड़क अवरूद्ध है। ननखड़ी जाने वाली बसें बड़ाच और नागाधार तक ही भेजी जा रही हैं। रामपुर उपमंडल में विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की छह बसें फंसी हुई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग भी बाधित सड़कों को बहाल करने में युद्धस्तर पर जुटा है। विभाग मशीनें और दर्जनों मजदूर तैनात कर सड़क बहाली के कार्य में लगा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी लोगों की दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने बताया कि बर्फबारी के कारण उपमंडल की 27 सड़कें अभी भी बंद हैं। बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए 20 मशीनें और दर्जनों मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed