फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sjvnl, contract, employee, protest,

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन कार्यालय के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जून का वेतन नहीं मिलने से गुस्साए 1,500 मेगावाट सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को परियोजना प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने झाकड़ी में परियोजना कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी करके रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


मजदूर नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर यूनियन द्वारा प्रबंधन को मांगपत्र दिया गया लेकिन स्मरण पत्र देने के बावजूद भी प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की बातचीत या मजदूरों की मांगों को लेकर कोई पहल नहीं की है। इसके चलते मजदूरों में परियोजना प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष गुरदास और महासचिव कामराज ने कहा कि नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन 1,500 मेगावाट प्रबंधन को यूनियन मजदूरों की समस्याओं को लेकर पत्रों के माध्यम से कई बार सूचित जा चुका है लेकिन किसी भी समस्या का निदान जानबूझकर नहीं किया जा रहा है। प्रबंधन का यूनियन के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत न करना प्रबंधन का मजदूरों के प्रति अड़ियल रवैये को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 14 जुलाई होने के बावजूद अभी तक परियोजना में कार्य कर रहे मजदूरों को नियोजक से जून का वेतन नहीं दिया गया, जबकि कानूनन हर माह की सात तारीख से पहले वेतन देने होता है। वहीं मुख्य नियोजक सतलुज जल विद्युत निगम पूरे मामले को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है, जबकि ठेकेदार अगर वेतन न दे तो कानूनन मुख्य नियोजक की जिम्मेदारी है कि वो मजदूरों को वेतन दे। दूसरी ओर मजदूरों को जानबूझकर बोनस और लीव सेलरी नहीं दी जा रही।

मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को हर वर्ष जूता वर्दी भत्ता दिया जाता है, जो कि इस वर्ष टेंडर की अवधि बढ़ने के बावजूद नहीं मिला है। प्रबंधन द्वारा मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए खोले गए वेल्फेयर दफ्तर को मनमर्जी से खोला जा रहा है। इससे साफ है कि सतलुज जल विद्युत निगम का रवैया मजदूर विरोधी है।


उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विद्या, निशा, राकेश, प्रवीण शर्मा, राजेंद्र भंडारी, राजेश, शुरम लाल, कली, कौल राम, दिल मुनि और कमला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed