{"_id":"6546479e683cbbabad0c25f9","slug":"rampur-news-siraj-utsav-vicky-chauhan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-7749-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चमचमांदे दांदड़ू गीत पर झूमे आनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चमचमांदे दांदड़ू गीत पर झूमे आनीवासी
विज्ञापन
आनी में विक्की चौहान ने पहाड़ी गीतों पर मचाया धमाल, जमकर थिरके दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। देव आस्था के प्रतीक आनी के सराज उत्सव में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंच कर जिलास्तरीय मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां दिनभर जहां लोग मेले में देव नाटी लगा रहे हैं, वहीं सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। सराज उत्सव की दूसरी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने खूब रंग जमाया। वहीं अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। विक्की चौहान ने चमचमांदे दांदडू... सही पकड़े हैं... भाई जी बात ऐसी... चूड़पूड़ा जाना चूडपूड़ा... झुमके झुमके... पूरी आजा तू वैश मेरी कारो दी... पहाड़ी बंदे, बड़े मस्त होंदे... धन राजा आदि एक से बढ़कर एक गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब झुमाया। इससे पूर्व कुल्लू के लोक गायक रमेश ठाकुर ने बचना ए हसीनो... छता भूलू तेरे घरे... मैं निकला गड्डी लेके जैसे अनेक गाने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा करसोग के कलाकार मोहन गुलेरिया ने दो आवाजों में बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। करसोग की कलाकार नीतिका चौहान, नितिन कौशल ने भी दर्शकों की खूब तालियां बंटोरीं। कुल्लू के प्रसिद्ध लोक गायक करतार कौशल ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। एंकर ललित शर्मा ने बेहतरीन मंच संचालन किया। दूसरी रात्रि सांस्कृतिक संध्या में बीडीओ आनी अमनदीप सिंह और विभिन्न पंचायत प्रधान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने मेला कमेटी को सराज उत्सव के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और ऐच्छिक निधि से मेला कमेटी को डेढ़ लाख रुपये की राशि भेंट की। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।