{"_id":"664351d648dc3fd6190537bc","slug":"rampur-news-shrishri-ravi-shankar-birthday-celebrated-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115925-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में मनाया श्रीश्री रविशंकर का 68वां जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में मनाया श्रीश्री रविशंकर का 68वां जन्मदिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का 68वां जन्मदिवस संस्था की रामपुर शाखा ने धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पहले श्री हरि कृष्ण गोशाला में गोभोज करवाया गया। शाम साढ़े पांच बजे सत्यनारायण मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर की छात्राओं ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशेष गुरु पूजा और महासत्संग कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था की मीडिया समन्वयक कुसुम कश्यप ने कहा कि गुरु पूजा अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता को व्यक्त करने का माध्यम है। श्रीश्री का उद्देश्य हर एक व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने बताया कि 21 मई से अयोध्या नाथ मंदिर में आनंद अनुभूति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक मनीष आनंद, ललित मोहन भारती, रोहित, पूर्णिमा कपूर, पीयूष मेहता, पारस कोहली और घनश्याम चंद सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।