फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shrilaxmi narayan association, meting,

Rampur Bushahar News: किन्नू स्कूल का नाम शहीद पवन धंगल के नाम पर रखने की मांग

Sat, 03 Feb 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीलक्ष्मी नारायण एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों रखी मांग, हरीश लक्टू को सौंपी संघ की कमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। श्रीलक्ष्मी नारायण एसोसिएशन 6/20 ने प्रदेश सरकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू का नाम शहीद पवन धंगल के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं एसोसिएशन ने शहीद धंगल की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल बांटने का भी निर्णय लिया है। श्रीलक्ष्मी नारायण एसोसिएशन 6/20 की आम सभा शनिवार को रामपुर में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक ठाकुर ने की। बैठक में सबसे पहले 6/20 क्षेत्र से संबंध रखने वाले शहीद पवन धंगल कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) को याद किया गया। मौजूद सभी सदस्यों ने केंद्र सरकार से शहीद को कीर्ति चक्र प्रदान करने के लिए आभार जताया। बैठक में सभा ने पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया। इसमें सर्वसम्मति से हरीश लक्टू को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। वहीं अशोक ठाकुर, मान सिंह झाई उपप्रधान, राजीव धंगल महासचिव, विजय सयोगी, रणवीर मेहता सयुंक्त सचिव, संजीव लक्टू कोषाध्यक्ष, दीवान लक्टू प्रेस सचिव और लायक राम धंगल व शेर सिंह खाची एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार और मुख्य प्रबंधक चुना गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। प्रधान हरीश लक्टू और नवनियुक्त कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि शहीद पवन धंगल कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) की पुण्यतिथि पर एसोसिएशन द्वारा खनेरी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में एसोसिएशन जल्द ही सरकार से मांग रखेगी। इस मौके पर यशपाल, विनोद, राजेश, हेम राज, अरुण, रवि, कैलाश, कमलेश, हेमंत, जसवीर और पुरुषोत्तम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed