फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shrikhand charitable, trust,

Rampur Bushahar News: राजेश कायथ को सौंपी श्रीखंड चैरिटेबल सोसायटी की कमान

Thu, 02 May 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी सोसायटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसहमति से राजेश कायथ को अध्यक्ष और जोगिंद्र को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष हेमंत पोनल, तारा चंद, संजीव और प्रीतम को चुना गया। दिनेश, जय करण, चमन और दीपक को सचिव बनाया गया। प्रीतम, देवेंद्र, परमेंद्र और हेमंत को खेल सचिव चुना गया। संदीप को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र को मुख्य सलाहकार और परमेंद्र को सह सलाहकार नियुक्त किया गया। कल्चरल सचिव संदीप और कौलराम को चुना गया। चंद्रेश, रोहित और सचिन को सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसमें शतप्रतिशत मतदान किस तरह से किया जाए, युवाओं की चुनाव के प्रति क्या जिम्मेवार रहेगी, उसके लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पौध रोपण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, योग शिविर और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करेगी। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में फैसला लिया गया कि श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी निरंतर परिवार कल्याण के लिए कार्य करेगी। निरमंड खंड में कार्य करेगी। इसके अंतर्गत अनेक पर्यटन स्थल आते हैं, जैसे बागा सराहन, निरमंड का देवडांक, निरमंड का परशुराम मंदिर, अंबिका माता मंदिर, श्रीखंड यात्रा आदि सभी धार्मिक और पर्यटन स्थलों का संरक्षण और उनकी सुंदरता का बनाए रखने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed