{"_id":"66040e318b2d7f7d1c0ab8d0","slug":"rampur-news-shobha-yatra-rohru-14th-april-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-113941-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहडू़ में 14 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहडू़ में 14 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
रोहड़ू। शिव शक्ति धाम रोहड़ू से 14 अप्रैल को शोभायात्रा हाटेश्वरी माता के मंदिर तक निकाली जाएगी। वीरवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। शिव शक्ति धाम के संस्थापक पंडित जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि बैठक में चर्चा की गई कि गत वर्षों की तरह सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे। रविवार 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे पैदल शोभायात्रा प्रस्थान करेगी। इस दौरान शिव शक्ति सेवक दल का गठन भी किया जाएगा। इसमें नारी शक्ति की अहम भूमिका रहेगी। शोभायात्रा के दौरान जलपान का प्रबंध भी किया जाएगा। हाटकोटी माता के दरबार में धार्मिक ग्रंथ सहित चुनरी भोग लगाया जाएगा। शिव शक्ति धाम से मां की डोली 13 अप्रैल को श्रीराम मंदिर पुराना बस स्टैंड आएगी। यहां से 14अप्रैल को वाद्ययंत्रों सहित श्रद्धा से डोली को हाटकोटी पहुंचाया जाएगा।