फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, shining, star, school, five player, selected, for, state, champion,

Rampur Bushahar News: शाइनिंग स्टार स्कूल के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगे दमखम

Tue, 30 Jan 2024 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
निरमंड में आयोजित राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता से बेहतर खेल के दम पर खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये खिलाड़ी गुजरात में होने वाली अंडर-14 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के चयन से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल में 28 और 29 जनवरी को राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में शाइनिंग स्टार स्कूल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की टीम के लिए स्थान सुनिश्चित किया। बेहतर खेल के दम पर स्कूल की तीन छात्रा और दो छात्र खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। इसमें अंश, सूर्यांश, स्मृति, इशिता और सायरा राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 10 फरवरी को गुजरात के लिए रवाना होंगे और 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। उल्लेखनीय है कि शाइनिंग स्टार स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। स्कूल से हर वर्ष विद्यार्थियों का चयन जेएनवी के लिए होता रहा है, जबकि स्कूल के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। स्कूल प्रबंधक मधु नेगी ने बताया कि स्कूल के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 10 फरवरी को ये खिलाड़ी हिमाचल से गुजरात के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होना गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बेहतर खेल और उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य एचएल नागटा और स्कूल के अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों के चयन पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed