{"_id":"65c770228440253cb003e103","slug":"rampur-news-search-operation-satluj-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112000-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अब सोनार डिटेक्टर की मदद से लापता को तलाश में जुटी एनडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अब सोनार डिटेक्टर की मदद से लापता को तलाश में जुटी एनडीआरएफ
विज्ञापन
सात दिन के बाद भी रेस्क्यू टीम के हाथ खाली, नदी में डूबे पर्यटक का नहीं लग सका सुराग
कड़छम डैम सहित संभावित स्थानों पर डिटेक्टर से की तलाश, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सैकड़ों सदस्य कर रहे तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बीते रविवार से सतलुज नदी में लापता पर्यटक वेट्री की तलाश अब एनडीआरएफ की टीम सोनार डिटेक्टर से कर रही है। इसके बावजूद लापता का सात दिन के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक सप्ताह से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद भी रेस्क्यू टीम के हाथ खाली हैं। उपायुक्त किन्नौर की अगुवाई में रोजाना करीब 15 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन गहरी नदी में डूबे पर्यटक को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। एनडीआरएफ, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, क्यूआरटी सहित रेस्क्यू दल के सैकड़ों सदस्य लापता पर्यटक की तलाश में जुटे हुए हैं। रविवार को फिर से सतलुज नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। गौर हो कि पांगी नाले के समीप सतलुज नदी में बीते रविवार को पेश आए हादसे में कार समेत दो लोग सतलुज नदी में डूब गए थे। इनमें से काजा निवासी कार चालक का शव सतलुज नदी से बरामद कर लिया गया था, जबकि तमिलनाडु के वेट्री अभी भी लापता हैं। लापता पर्यटक की तलाश के लिए अब एनडीआरएफ सोनार डिटेक्टर की मदद ली जा रही है। शनिवार को एनडीआरएफ और गोताखोरों के दल ने कड़छम डैम सहित संभावित स्थानों पर डिटेक्टर की मदद से लापता को तलाश करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। नदी में बड़ी-बड़ी चट्टानों की वजह से गहराई में जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अधिक ठंडा पानी होने के कारण नदी में ज्यादा देर तक रहना भी मुश्किल है। दिल्ली से आई नौसेना, सुंदरनगर से आए गोताखोर, एनडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्राधिकरण और स्थानीय पंचायतों के करीब डेढ़ सौ लोग लापता पर्यटक की तलाश कर रही है, लेकिन पर्यटक का कोई पता नहीं चल पा रहा। अब रविवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कार्यवाहक एसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने बताया कि लापता पर्यटक की तलाश के लिए अब एनडीआरएफ की टीम सोनार डिटेक्टर की मदद ले रही है। शनिवार को दिनभर डिटेक्टर की मदद से लापता की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।