फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, science. congress, rohru news,

Rampur Bushahar News: प्रश्नोतरी में रिया और गौरव प्रथम

Sat, 04 Nov 2023 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में आयोजित दो दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू में आयोजित दो दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में रिया और गौरव प्रथम रहे। इसमें रोहड़ू, छौहारा और जुब्बल शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों से 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रश्नोत्तरी, वैज्ञानिक गतिविधि, विज्ञान माॅडल और गणित ओलंपियाड स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक लेखराज शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। स्पर्धा के संचालन में पंकज शर्मा, जिला विज्ञान सलाहकार रमेश बाल्टू, देवीसरन सहजेटा ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य उत्तम चंद ने की। ग्रामीण सेेक्शन की प्रश्नोतरी स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में उच्च स्कूल खरोट से रिया चौहान और गौरव ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलसा से दीपक और रीतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अढाल से आदर्श और कनिका शर्मा प्रथम, राजकीय उच्च स्कूल सीमा से कृतिका और वंशिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राेहड़ू (छात्र) के दिव्यांश चौहान और निखिल ने पहला स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से वैशाली घेष्टा और स्नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया।शहरी वर्ग की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में अराधना स्कूल से आलिया शर्मा, दिव्यांगना झामटा ने प्रथम स्थान, ग्लोरी स्कूल से सैजल चौहान और वैष्णवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल के तविश शर्मा और अर्नव बाल्टू ने प्रथम, चंद्र नाहन पब्लिक स्कूल के अशरिया राक्टा, उज्ज्वल मेहता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वैज्ञानिक गतिविधि स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में डीएवी सरस्वतीनगर से प्रज्जवल ने प्रथम और एपीएस स्कूल से वंशिका सामरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में एपीएस स्कूल के नमन पटियाल ने पहला, ग्लोरी स्कूल से वर्षा ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड स्पर्धा के वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल सरस्वतीनगर से प्रद्युमन शर्मा ने पहला स्थान, एपीएस रोहड़ू से निखिल शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में ग्लोरी स्कूल से सोमांशी कश्यप ने पहला, एपीएस स्कूल से जेनीशा सिंह ठाकुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विज्ञान माॅडल स्पर्धा में अराध्या ठाकुर ने पहला, पलक ने दूसरा स्थानीय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed