फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, school closes till 28th july due to bad weather

Rampur Bushahar News: मौसम की चेतावनी के बाद सात उपमंडलों में स्कूल बंद

Tue, 25 Jul 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जिले में मौसम का कहर जारी है। वहीं मौसम की विभाग की आने वाले दिनों के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए राजधानी शिमला के सात उपमंडलों के स्कूलों को 28 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण इन उपमंडलों में ग्रामीण क्षेत्रों की हालत खस्ता बनी हुई है। वहीं मौसम के तेवरों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी भी उपमंडल रामपुर की 60 ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध हैं या अभी तक चालू नहीं हो पाई है। इस वजह से उपमंडल में सार्वजनिक परिवहन अभी भी चालू नहीं हो पाया है। मौसम विभाग शिमला ने जिले में आगामी तीन दिनों यानी 26, 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश होने की अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने स्कूलों को बंद रखने को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से संबद्ध सभी शीतकालीन सरकारी, निजी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं बंद रहेंगी। उन्होंने सीबीएससी, आईसीएससी और अन्य बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूल स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में निर्णय लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed