{"_id":"65be24fd021072b54d087899","slug":"rampur-news-sari-culture-training-nither-women-going-to-nalagarh-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-111744-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर और देहरा पंचायत की 50 महिलाएं सीखेंगी रेशन किट पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर और देहरा पंचायत की 50 महिलाएं सीखेंगी रेशन किट पालन
विज्ञापन
क्षेत्र की महिलाएं आधुनिक खेती के गुर सीखने के लिए नालागढ़ के लिए हुईं रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (रामपुर बुशहर)। नित्थर और देहरा पंचायत की महिलाएं आधुनिक खेती के गुर सीखेंगी। शनिवार को महिलाएं रेशम किट पालन सीखने के लिए नालागढ़ भ्रमण पर रवाना हुईं। भ्रमण में नित्थर और देहरा की 50 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरे में महिलाओं को रेशम किट पालन की बारीकियां सिखाई जाएंगी। नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर ने महिलाओं के समूह को भ्रमण के लिए रवाना किया। इसका आयोजन जनसेवा संघर्ष नित्थर ने किया है। जनसेवा संघर्ष के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सचिव सिकंदर ठाकुर ने बताया कि भ्रमण में ग्राम पंचायत नित्थर के निंथा, झल्ली, ढमहा, खदवेचा और ग्राम पंचायत देहरा के धनाह, चेबड़ी से 50 महिलाएं भाग ले रही हैं। सैरी कल्चर के भ्रमण कार्यक्रम में महिलाओं को आधुनिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।