{"_id":"658eca674b7119422809a858","slug":"rampur-news-rohru-school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-10282-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को टेबलेट बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को टेबलेट बांटे
विज्ञापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रोहड़ू में वार्षिक समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र रोहड़ू में शुक्रवार को वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। समारोह के दौरान प्रदेश सरकार के विशेष कार्यक्रम श्रीनिवासा रामानुजन डिजीटल टेबलेट योजना के तहत मेधावी छात्र और छात्राओं को डिजिटल टेबलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य अजीत वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति, पहाड़ी और पंजाबी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। श्रीनिवासा रामानुजन डिजीटल टेबलेट योजना के तहत रोहडू उपमंडल के निजी और सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2021-2022 में दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें उपमंडल क्षेत्र के स्कूलों से 117 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट बांटे गए। इनमें दसवीं कक्षा के 64 और जमा दो कक्षा के कुल 53 छात्र शामिल रहे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला और एफएसी रोहड़ू के अध्यक्ष सोहन चौहान भी उपस्थित रहे।