फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rohru, pensioner, meting,

Rampur Bushahar News: बकाया राशि का भुगतान न होने से पेंशनरों में रोष

Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उच्च न्यायालय के आदेशों के बावजूद लोक निर्माण विभाग, जल शाक्ति विभाग सहित अन्य विभागों में पेंशनरों को लीव इन कैशमेंट संशोधित न करने और बकाया राशि का भुगतान न होने से पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजलाल शर्मा ने बताया कि विभागों में ट्रैजरी अधिकारी बहाना बनाकर पेंशनरों को परेशान कर रहे हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को बकाया राशि का भुगतान करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भुगतान नहीं हुआ। इस कारण लोक र्निमाण और जल शक्ति विभाग रोहडू में ही सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि अभी तक रोहड़ू में कई कर्मियों को संशोधित ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नहीं मिले हैं। इस कारण कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। संघ की मांग है कि शीघ्र जांच करके सरकारी आदेशों की पालना न करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही भुगतान नहीं हुए तो मामला उच्च न्यायालय में ले जाया जाएगा। साथ ही अवमानना का केस भी दायर किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग के अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed