{"_id":"653d184529ae5fed4808aa79","slug":"rampur-news-rohru-news-nss-camp-sarsawati-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-7440-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वंयसेवियों ने नाटी पर बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वंयसेवियों ने नाटी पर बांधा समा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सरस्वतीनगर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शनिवार को संपन्न हो गया है। समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य रविंद्र हंसरेटा ने की। इस मौके पर प्रोफेसर दीपक रावत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने नाटियों की प्रस्तुतियां से खूब समा बाधां। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और वंदे्मातरम गीत के साथ किया गया। शिविर में 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों से प्रतिदिन व्यायाम और परेड करवाई गई। परियोजना कार्य में स्वयंसेवकों ने सरस्वतीनगर के पैदल रास्ताें और स्रोतों को संवारा। इसके अतिरिक्त स्कूल परिसर की साफ-सफाई भी की। आईजीएमसी शिमला में चर्म रोग विभाग के प्रोफेसर डाॅ. घनश्याम वर्मा ने बच्चाें के स्वास्थ्य की जांच की। समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने मुख्यातिथि को सलामी दी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें एकल नृत्य, एनएसएस गीत और नाटी की प्रस्तुतियां दी गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रणधीर रथटा ने विशेष शिविर की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर सरिता झोबटा, मोहिंद्र पाल टेगटा, सुरेश शर्मा, नरेंद्र और ललित हंसरेटा उपस्थित रहे।