फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news rohru news, forest guard beaten madawag

रामपुर बुशहर: अवैध कटान रोकने पर वन रक्षक पर हमला

Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) उपमंडल चौपाल अवैध कटान से रोकने पर वनरक्षक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वनरक्षक पर पहले लकड़ी काटने की मशीन से हमला किया और इसके बाद मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार वन रक्षक विशाल सोमवार को जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शाम करीब 4:00 बजे उन्होंने मशीन की आवाज सुनी। वे मौके पर पहुंचे और आरोपियों को अवैध कटान करने से रोका। उस समय मौके पर तीन लोग थे। इसमें से एक ने वनरक्षक पर लकड़ी काटने की मशीन से हमला कर दिया जो कि उनकी पीठ पर लगा। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वन रक्षक ने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करवाई। डीएफओ चौपाल अंकित कुमार सिंह ने कहा कि चौपाल पुलिस ने वनरक्षक की सिविल अस्पताल चौपाल में मेडिकल जांच करवाई। उन्हें इस हमले में हाथ और पीठ पर हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दो आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी तलाश जारी है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्जकर कर लिया गया है। अभी तक इस मामले में एक आरोपी की पहचान हुई है, जो जिला चंबा का है और नाबालिग है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed