{"_id":"65107354e2c96830cf091609","slug":"rampur-news-rohru-news-electricity-board-employee-demand-old-pension-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-5916-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्युत कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्युत कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
विज्ञापन
रोहड़ू। विद्युत तकनीकी कर्मचारियों की बैठक रविवार को राेहड़ू में अध्यक्ष कृष्ण चंद भापटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ओल्ड पेंशन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही से शीघ्र पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।
राेहड़ू में नाॅन आईटीआई कर्मियों को एक ही पद पर 18 से 20 वर्ष हो गए। इसलिए ऐसे कर्मियों का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद भपटा ने बताया कि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठा रहे हैं लेकिन अभी तक पेंशन को बहाल नहीं किया गया।
इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इस मौके पर संघ के सचिव सूर्यकांत शर्मा, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र कुल्ला, सहसचिव राजन रेक्टा, सतीश चौधरी, मनोज, सुरेश ठाकुर, विपिन डोगरा और रामलाल सहित अन्य मौजूद रहे।