{"_id":"65db402d138d81405e0dfea2","slug":"rampur-news-rohru-news-cps-inaugurated-road-veterinary-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112692-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीपीएस ने सड़क और पशु औषधालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीपीएस ने सड़क और पशु औषधालय का किया लोकार्पण
विज्ञापन
संसदीय सचिव ने लोगों की सुनीं समस्याएं, जगोठी स्कूल का निरीक्षण भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने रविवार को पशु औषधालय जगोठी और कनेवरा खड्ड-नौंई सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना और इनमें से कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। पशु औषधालय बनने से ग्राम पंचायत जगोठी, कोटी, बाड़ीधार, खिलाडगी, भूठ और नोई गांव के पशुपालकों को सुविधा मिलेगी। कनेवरा खड्ड- नौंई सड़क के निर्माण से भी क्षेत्र के सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधायक जगोठी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के निर्माणाधीन भवन में चल रहे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द स्कूल भवन का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राेहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका और स्थानीय महिला मंडलों की प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।