{"_id":"6649f4c1981cf4ab8e08505d","slug":"rampur-news-rohru-news-awareness-program-chiuni-village-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-116161-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने चिऊनी गांव में दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने चिऊनी गांव में दिया मतदान का संदेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअरकोटी के विद्यार्थियों ने भारत चुनाव आयोग की ओर से संचालित मतदाता साक्षरता गतिविधियों के तहत चिऊनी गांव के लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को एक जून को लोकसभा के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। इसके बाद मंदिर समिति देवता साहब पवासी, नवयुवक मंडल और महिला मंडल चिऊनी के साथ मतदान के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। एनएसएस इकाई ,ईको क्लब व स्काउट एडं गाइड के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया। प्रधानाचार्य परम देव शर्मा एवं निर्वाचक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी जितेंद्र नेगी ने लोगों को मतदान का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रधान महिला मंडल सरिता शर्मा , मंदिर कमेटी चिऊनी के सदस्य प्रमोद शर्मा, प्रताप शर्मा, अमर सिंह, उत्तम चंद, कुलदीप शर्मा, दयानंद, हंसराज और पवन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। अध्यापक विकेश जनारथा, प्रमोद शर्मा, बलबीर चौहान, सुशील कुमार, जयवंती, सूर्यदीप चौहान, अपर्णा शर्मा, सुमन मानटा, राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश और लोकेंद्र सिंह की देखरेख में गतिविधियां संचालित की गई।