{"_id":"662f94c474d53c18bd04b41a","slug":"rampur-news-rohru-news-aditi-win-second-prize-in-international-seminar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-115268-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फार्मेसी कालेज की अदिति ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया द्धितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फार्मेसी कालेज की अदिति ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया द्धितीय स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू की छात्रा अदिति किमटेटा ने राष्ट्रीय सम्मेलन में द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्रा की उपलब्धि से स्कूल प्रबंध में भारी उत्साह है। राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय पंजाब की ओर से किया गया। इसमें अदिति किमटेटा ने उम्दा प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया गया। इसकी थीम “स्वास्थ्य विज्ञान में हासिल प्रगति पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन थी। सम्मेलन में 800 शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में चार अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने स्वास्थ्य विज्ञान पर विस्तृत जानकारी भी दी। अदिति का पोस्टर ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव और व्यक्तिकृत चिकित्सा में मशीन लर्निंग पर आधारित था। इसको बनाने में सहायक आचार्या चेतना झगटा ने अहम भूमिका निभाई। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने अदिति और सहायक आचार्या चेतना झगटा को बधाई दी है।