{"_id":"65efd048111ae10b860092b8","slug":"rampur-news-rohit-thakur-education-minister-statement-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113328-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से करेंगे पूरा : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से करेंगे पूरा : रोहित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू (शिमला)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल क्षेत्र की जो भी मांगें हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरस्वतीनगर बहुउद्देशीय हॉल ऑडिटोरियम का कार्य केवल घोषणा तक सीमित रह गया था और इसके टेंडर भी नहीं लग पा रहे थे। वर्तमान सरकार ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर टेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 8. 36 करोड़ रुपये की लागत से इसका कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगभग 3 करोड़ रुपये से शैक्षणिक सत्र से पीजी के नए कोर्स आरंभ किए गए हैं। इसमें छात्र अंग्रेजी, हिंदी और कॉमर्स की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त बीवॉक के कोर्स भी आरंभ किए गए हैं। इनसे संबंधित महाविद्यालय में एक अलग ब्लॉक बनेगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति विभाग ने दे दी है। इसके टेंडर भी शीघ्र करवा दिए जाएंगे और जल्द यह कार्य धरातल पर देखने को मिलेंगे। पिछली भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए खेल मैदान के अधूरे कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि जिला शिमला में कुछ ही ऐसे क्षेत्र हैं, जहां ऐसे मैदान उपलब्ध हैं। इसे सावड़ा-कुड्डु परियोजना के लिए डंपिंग साइट के तौर पर इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी और पिछले 15 वर्षों से यहां खेल गतिविधियां बंद हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में खेल गतिविधियाें को शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बहुत से शिक्षण संस्थान थे जो पिछले 5 वर्षों से अधर में थे, उनके कार्य को वर्तमान सरकार ने गति प्रदान की है। आईटीआई टिक्कर का वर्ष 2011 में शिलान्यास हुआ था, जिसका कार्य अधर में लटका हुआ था। वर्तमान सरकार ने उसका कार्य पूर्ण करवाकर इसे जनता को समर्पित किया है।