{"_id":"6491e1c3d061327fae0fc8a4","slug":"rampur-news-rohit-thakur-education-minister-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-1568-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल कोटखाई में सड़कों के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 300 करोड़ : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल कोटखाई में सड़कों के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 300 करोड़ : रोहित
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुधारीकरण पर करीब 300 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएंगी। वह मंगलवार को कोटखाई उपमंडल के ग्राम पंचायत हिमरी एवं घुंडा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा विकास की कल्पना सड़कों के बिना नहीं की जा सकती है। इसके दृष्टिगत मजबूत सड़कों का आधारभूत ढांचा तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रदेश में सड़कों का सबसे अधिक घनत्व जुब्बल-कोटखाई में है। हिमरी सड़क के सुधारीकरण पर 21 करोड़ रुपए की राशि, रेवघाटी सड़क पर 35 करोड़ और हूली-महासू सड़क के सुधारीकरण पर 20 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ सीए स्टोर में से तीन की स्वीकृति जुब्बलकोटखाई के लिए प्राप्त की गई है। इससे बागवानों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि 8़ 40 करोड़ रुपए की लागत से चंगाऊटी खड्ड से हिमरी एवं घूंडा उठाऊ सिंचाई योजना निर्माण कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। शीघ्र ही दोनों योजनाओं को लोगों को समर्पित किया जाएगा। करीब ढाई करोड़ की लागत से घुंडा, जमदोग और अन्य क्षेत्रों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट्स एवं स्किंग जैसे खेलों की संभावनाओं को तलाशने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकार शिक्षण संस्थानों में हर छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र में खाली पड़े पदों को भरने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने हिमरी और घुंडा पंचायत के लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश एसडीएम राजीव सांख्यान, प्रधान ग्राम पंचायत हिमरी सुनील चौहान और सेवानिवृत आईएएस मदन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।