फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, road still block due to damage roads in rampur

Rampur Bushahar News: बरसात से ढह गईं सड़कें, अब घर का जरूरी सामान पहुंचाना भी बना चुनौती

Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
rampur news, road still block due to damage roads in rampur
तकलेच उप तहसील की मुनिश बाहली सडक़ की बहाली का कार्य चला युद्धस्तर पर। संवाद
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों की सड़कों को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। आलम यह है कि उपमंडल रामपुर के कई दुर्गम क्षेत्र अभी भी यातायात सुविधा से महरूम हैं। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही करना और जरूरत का सामान गांव तक पहुंचाना मुश्किलों भरा हो गया है।
विज्ञापन


उपमंडल की दरकाली, मुनिश बाहली और काशापाट पंचायत का बारिश से सड़क को हुए नुकसान के दो बाद भी कटा हुआ है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों की दुश्वारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रामपुर उपमंडल में बीते माह हुई भारी बारिश के कारण खासा नुकसान हुआ है। बरसात के कारण हुए भूस्खलन से जहां कई घर जमींदोज हो गए, वहीं सड़कों को भी भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों की सडक़ें कहीं भूस्खलन तो कहीं डंगे ढहने के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध पड़ी हैं। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत दरकाली, मुनिश बाहली और काशापाट पंचायत की सड़कों में भारी भूस्खलन और डंगे गिरने के कारण यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना चुनौतियों भरा बना हुआ है। पंचायत की मुख्य सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीणों को उपचार के लिए रामपुर पहुंचना, खाद्य सामग्री और जरूरत का सामान गांव तक पहुंचाना मुश्किलों भरा हो गया है। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण हजारों ग्रामीण कई घंटों का पैदल सफर करने को मजबूर हैं। इस वजह से परिवहन निगम रामपुर डिपो की एक बस दरकाली और एक बस मुनिश में फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह से बस सेवाएं ठप होने से एचआरटीसी को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर सड़क बहाली के कार्य में जुटा हुआ है लेकिन सड़कों को हुई भारी क्षति से उभरने में विभाग को समय लग रहा है।

लोक निर्माण विभाग तकलेच के एसडीओ शोभाराम ने बताया कि उपतहसील तकलेच की मुनिश-बाहली और दरकाली सड़क में भारी बरसात से जगह-जगह डंगे ढह गए हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कों को भारी क्षति पहुंची हैं।


सड़कों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी ने बताया कि दरकाली और मुनिश रूट में एचआरटीसी की दो बसें दो माह से फंसी हुई हैं। मार्ग बहाल होते ही दोनों रूटों पर बसों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed