फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, red ribbon club, meting

Rampur Bushahar News: मेंहदी प्रतियोगिता में नेहा प्रथम

Sat, 02 Mar 2024 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय एचआईवी एड्स जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इसका विषय वूमेन एजूकेशन एंड एचआईवी एड्स थीम रहा। इसमें मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, नारा लेखन और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पंकज बासोतिया बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि भुवनेश्वरी बीए द्वितीय वर्ष ने दूसरा जबकि तीसरे स्थान पर बीवॉक प्रथम वर्ष की छात्रा शिल्पा रही। पोस्टर प्रेजेंटेशन में श्रेया प्रथम, आशा दूसरे और रुपेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में तीजिल ने पहला, हिमालयन ने दूसरा और युक्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में तनुजा ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रो. प्रोमिला ठाकुर और डाॅ. आशा गर्ग ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रेड रिबन क्लब की समन्वयक डाॅ. शिवाली ठाकुर ने छात्रों को एचआईवी एड्स के बारे में जागरूक किया और छात्रों से अपील की कि वह भी समाज में फैली एचआईवी एड्स से संबंधित भ्रांतियों को मिटाने में अपना योगदान दें। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। रेड रिबन क्लब के सदस्य डाॅ. अनीता कुमारी, सहकर्मी छात्रों मुस्कान, साक्षी, हिमालयन और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed