फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rampur school, disaster management, training camp

Rampur Bushahar News: पदम छात्र स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए

Wed, 27 Dec 2023 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
पद्म छात्र स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में बुधवार को एनडीआरएफ ने आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में जवानों ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में संयम का परिचय देते हुए इससे बचाव को लेकर प्रशिक्षित किया। एनडीआरएफ के जवानों ने स्कूली बच्चों को अग्निकांड, भूकंप जैसी आपदा आने पर कैसे बचाव किया जाए इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को आपदा प्रबंधन के बचाव के उपायों की जानकारी दी और कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों की आपदा के समय मदद करना है। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान आपदा में फंसे लोगों के बचाव को लेकर भी जागरूक किया। एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाग्रस्त स्थितियों से बचाव के तरीके बताए। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार से लोगों को बचाने के बारे में अवगत करवाया। प्रशिक्षण शिविर में छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आपदा जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम शैक्षणिक संस्थान में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने चाहिए। इस तरह के आपदा जागरूकता प्रशिक्षण से विद्यार्थियाें और स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में और आपदा आने पर तुरंत सुरक्षात्मक प्रतिक्रियाएं अपनाने में मदद मिल सकती है। इस मौके पर बिमला साहनी, दीपा कसंल, मीना कुमारी, प्रेम सिंह, पवन, गोपाल और राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed