फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, rain, many, roads, still, closed

Rampur Bushahar News: सड़कें डेढ़ माह बाद भी नहीं हुई बहाल, हजारों लोग बेहाल

Wed, 30 Aug 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में इस वर्ष हुई भारी बरसात ने करोड़ों की क्षति पहुंचाई है। सबसे अधिक नुकसान जीवन रेखा कहलाए जाने वाली सड़कों को पहुंचा हैं। डेढ़ माह के बाद भी उपमंडल के दुर्गम इलाकों की सड़ें बंद पड़ी हैं। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


उपमंडल की छह मुख्य मार्ग बाधित होने से करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। इन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। उपमंडल में जहां विभिन्न विभागों को नुकसान हुआ है, वहीं लोक निर्माण विभाग की करीब सौ सड़कों को 110 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति पहुंची है। अब मौसम साफ हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन ग्रामीणों की परेशानियां अभी भी बरकरार हैं। उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करना और राशन समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानियां उन क्षेत्रों के बागवान झेल रहे हैं, जहां इन दिनों सेब सीजन चल रहा है।
विज्ञापन


रामपुर तहसील के 12/20 क्षेत्र की कूहल, देवठी, मुनिश, काशापाट, दरकाली, सराहन, किन्नू, फांचा, लबाना सदाना, सरपारा, गानवीं और ननखड़ी तहसील की गाहन, बगलती, खड़ाहन, करांगला और खमाड़ी पंचायतों में यातायात व्यवस्था ठप होने से लोग परेशान हैं। भारी बारिश से इन क्षेत्रों को जाेड़ने वाले मार्गों के कहीं डंगे ढह गए हैं, तो कहीं सड़क कट गई है। कई जगह सड़क का बड़ा हिस्सा ढह गया है, जिससे मार्ग बहाल करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विभाग इन सड़कों को बहाल करने में लगातार जुटा हुआ है लेकिन पहाड़ों से बार-बार हो रहा भूस्खलन सड़क बहाली में बाधा बन रहा है। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने बताया कि उपमंडल की छह सड़कें अब भी यातायात के लिए अवरूद्ध हैं। बाधित सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उपमंडल की सभी सड़कों को जल्द बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed